Tuesday, May 21, 2024
गोला बाजार (गोरखपुर), जीपीएन न्यूज। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवादा निवासी बंश बहादुर यादव के दो पुत्र शुभम 22 वर्ष व शिवम 20 वर्ष रविवार को बारा नगर सरयू नदी घाट पर स्नान करने गए थे। स्न्नान करते समय एक का पैर फिसला। दूसरा उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा की दोनों लड़के साथ में डूब गए। अगल बगल स्नान करने वालो में कोहराम मच गया। सूचना मुकामी पुलिस को दी गयी।गोला पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर डूबे हुए लड़को की तलाश का कार्य शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक लड़को का पता नही चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नेवादा के पूर्व प्रधान बंश बहादुर यादव रविवार को पूरे परिवार के साथ बारा नगर कालिका माता के स्थान पर कड़ाही चढ़ाने गए थे। बंश बहादुर यादव के दोनों लड़के शुभम 22 वर्ष व शिवम 20 वर्ष व उनके रिश्तेदार का एक लड़का तीनो नदी स्न्नान करने पहुचे। शुभम व शिवम दोनों साथ मे नदी में स्न्नान के लिए बढ़े कि एक का पैर फिसल गया। दूसरा भाई बचाने के लिए आगे बढ़ा कि दोनों नदी में चले गए। दोनों को डूबता देख रिस्तेदार का लड़का बचाने के लिए कोशिश किया लेकिन उसे वापस होना पड़ा। शुभम व शिवम दोनों नदी के आगोश में चले गए। बताते चले कि बंशबहादूर के दो ही लड़के थे। दोनों नदी के आगोश में आ गए। परिवार में कोहराम मच गया। गांव पर खबर पहुची। गाँव से लोग नदी घाट पर उमड़ पड़े। सूचना पर गोला पुलिस मौके पर पहुची है। डूबे हुए लड़को की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक शव का पता नही चल पाया है।
GPN News | All right Reserved 2024